प्रोफेसरों के बीच विवाद में कॉलेज में चली गोली, महाविद्यालय में गरमाया मामला
सवंददाता, अगस्त 26 -- यूपी के बिजनौर में चांदपुर के गुलाब सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को परीक्षा के दौरान दो प्रोफेसरों के बीच विवाद के बाद गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोनों प्रोफेसर ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। उधर, प्राचार्य ने गोली चलने की बात से इनकार किया है। मंगलवार दोपहर गुलाब सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यलाय के एक प्रोफेसर ने डायल 112 पर सूचना देते हुए बताया कि कॉलेज के एक प्रोफेसर ने उनके ऊपर अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रोफेसर दिनेश कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि प्रो. देवेश कुमार ने उनसे अभद्रता की और विरोध करने पर अपना ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.