बरेली, अगस्त 3 -- बरेली। खून बेचने वाले पेशेवर रक्तदाताओं पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। अब राजकीय ब्लड बैंकों में रक्तदान करने वाले प्रत्येक डोनर का बायोमैट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए सभी सरकारी ब्लड बैंकों में बायोमैट्रिक मशीनें लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। आधार कार्ड से बायोमैट्रिक मिलान के बाद ही किसी व्यक्ति का रक्त लिया जाएगा। अभी तक ब्लड बैंकों में रक्तदान के दौरान डोनर का नाम, पता और अन्य सामान्य जानकारी दर्ज कर रक्त लिया जाता है। ऐसे में खून के सौदागर पेशेवर रक्तदाताओं से भी अलग-अलग नाम या पहचान के सहारे ब्लड खरीदते हैं। पहले ऐसी कई घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं और मुकदमा तक दर्ज हुआ है। यह भी पढ़ें- आधार आधारित सत्यापन के बाद ही होगा रक्तदान अब खून बेचने वाले पेशेवर रक्तदाताओं की पहचान, खून के काले कारोबार पर रोक ल...