जमशेदपुर, मार्च 2 -- जमशेदपुर में पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर सरकार के हालिया रुख ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को अधर में लटका दिया है। झारखंड के आदिवासी समाज और शैक्षणिक जगत के लिए एक मील का पत्थर माने जाने वाले इस विश्वविद्यालय को शुरू करने की राह अब और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई है। सरकार ने इस विश्वविद्यालय को जमशेदपुर के सिटी कैंपस में तत्काल क्रियाशील करने के अपने पुराने फैसले को बदल दिया है, जिससे इसके संचालन में गंभीर तकनीकी और ढांचागत अड़चनें पैदा हो गई हैं। शुरुआती योजना के तहत प्रशासन ने जमशेदपुर के सिदगोड़ा में नवनिर्मित प्रोफेशनल कॉलेज भवन में ही ट्राइबल यूनिवर्सिटी का कामकाज शुरू करने की तैयारी की थी। सिदगोड़ा स्थित कॉलेज का भवन पूरी तरह तैयार है और यह उम्मीद की जा रही थी कि इसे अंतरिम कैंपस के रूप ...