रांची, मई 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची स्थित कांग्रेस भवन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त महासचिव सह प्रदेश कांग्रेस प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रभारी आदित्य विक्रम जायसवाल की अध्यक्षता में प्रोफेशनल्स कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को फिर से सक्रिय और मजबूत बनाने के साथ-साथ महंगाई, नीट परीक्षा पेपर लीक और सोना खरीद से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और कार्यालय प्रभारी राजन वर्मा भी मौजूद रहे। आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि प्रोफेशनल्स कांग्रेस के विस्तार, युवाओं और प्रोफेशनल वर्ग को संगठन से जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर जल्द ही रांची में धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने बेर...