प्रोफाइल अपडेट को कागजात देने का निर्देश
गया, जून 20 -- शिक्षा विभाग ने ई-शिक्षा कोष पर शिक्षकों की प्रोफाइल अपडेट करने के लिए प्रखंड के सभी शिक्षकों को एक सप्ताह के भीतर आवश्यक दस्तावेज बीआरसी में जमा करने का निर्देश दिया है। बीआरपी उमेश सिंह ने बताया कि प्रखंड के 600 से अधिक शिक्षकों की प्रोफाइल अपडेट की जानी है। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और प्राण नंबर जमा करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) पहले ही इस संबंध में पत्र जारी कर चुके हैं, लेकिन कई शिक्षक अब तक इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। आमस प्रखंड में कुल करीब 700 शिक्षक कार्यरत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.