मेरठ, मार्च 27 -- यूपी के मेरठ में एसपी ने 498 उप निरीक्षकों के साथ धुरंधर-2 फिल्म देखी। इसे लेकर अब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि पुलिस अधिकारियों को प्रोपोगंडा फिल्म देखने भेजने से अच्छा पेट्रोल पंप पर भेज देते। अखिलेश यादव ने एक वीडियो भी शेयर किया। जिसमें एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल को लेकर बवाल हो रहा है। वहीं कुछ पुलिसकर्मी मामले को शांत कराने में जुटे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा, 'वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को 4 घंटे की प्रोपोगंडा पिक्चर देखने भेजने से अच्छा था कि उन्हें पेट्रोल पंपों पर भेजते। नाकाम भाजपा सरकार ने बेचारे सिपाहियों को जनता के गुस्से का सामना करने के लिए अकेला छोड़ दिया है। भाजपा एक तरफ तो बिगड़े हालातों को स्...