बेगुसराय, मार्च 26 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सिंघौल थाना के नागदह-49 नंबर ढाला के समीप दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर वरुण चौधरी की गोली मारकर हत्या के मामले में दिल्ली से तीन शूटर को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस हत्थे चढ़े बदमाशों में सिंघौल थाना के निगम वार्ड-11 नागदह निवासी स्व. सीताराम साह का पुत्र राजीव साह, रामवरण महतो का पुत्र ललन महतो व रामसगुन साह का पुत्र चंदन साह का नाम शामिल है। पुलिस ने इन लोगों की निशानदेही पर दो पिस्टल व एक देसी कट्टा, एक बाइक, 14 गोलियां व घटना के समय पहने हुए कपड़े बरामद किये गये। पुलिस के समक्ष इन बदमाशों ने प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार ली। साथ हत्या के पीछे परत दर परत राज खोला तो पुलिस के जमीन तले पैर खिसकने लगी। इसके साथ ही प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड का 15 दिन बाद खुलासा हो गया। यह दावा सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.