प्रोपर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
रुडकी, जून 19 -- सुल्तानपुर, संवाददाता। झीवेरहेड़ी गांव निवासी 30 वर्षीय एक प्रोपर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की तबियल बिगड़ने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उपचार के लिए ले जाते वक्त उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। परिजन शव को लेकर अपने गांव आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मौत से पहले उसने एक वीडियो वायरल कर अपने एक साथी पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। हालांकि 'हिंदुस्तान' अखबार इस वीडियो कि पुष्टि नहीं करता। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सूचना पर गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.