सहरसा, सितम्बर 14 -- कहरा, एक संवाददाता। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय वासुदेवा में शनिवार को मध्याह्न भोजन में छिपकली मिलने के बाद करीब 20 से 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ने के मामले में बीडीओ सह बीईओ अभिलाषा पाठक के आवेदन पर बनगांव थाना में एनजीओ के प्रोपराइटर वीर सिंह, प्रधानाध्यापक ब्रजेंद्र कुमार एवं तीन रसोईया विद्यानंद मुखिया, शांति देवी व कंचन देवी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मालूम हो कि घटना के बाद बीमार बच्चों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियाही एवं सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया था। यह भी पढ़ें- छिपकली मिलने की घटना में प्रधानाध्यापक निलंबितघटना का विवरण दिए आवेदन के अनुसार 12 सितंबर को करीब 12.15 बजे विद्यालय में बच्चों को मध्याह्न भोजन कराया जा रहा था। इसी दौरान एक बच्चे की थाली में छिपकली मिली। इसकी जानकारी मिलने के...