बागपत, जनवरी 31 -- बागपत। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक इकबाल खां ने जिला बेसिक शिक्षा विभाग पर प्रोन्नत वेतन मान न दिए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 2008 में जिले के रामनगर गांव के प्राथमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे। आज तक भी उन्हें प्रोन्नत वेतन मान का लाभ नहीं मिला है। इस संबंध में मानवाधिकार आयोग लखनऊ को शिकायत की। आयोग ने भी संज्ञान लिया गया है। डीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...