कानपुर, जून 15 -- कानपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ की अध्यक्ष सरिता कटियार एवं महामंत्री सर्वेश त्रिवेदी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि शासनादेशों एवं बेसिक शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों के जारी निर्देशों के बावजूद जनपद के पात्र शिक्षक-शिक्षिकाओं को वर्षों से प्रोन्नत वेतनमान का लाभ नहीं मिल पा रहा है। दूसरे ज्ञापन में संगठन ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वेतन भुगतान में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की। वेतन भुगतान समय से सुनिश्चित करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...