बांका, अप्रैल 14 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के प्रोन्नत मध्य विद्यालय धीमड़ा का सोमवार को शताब्दी वर्ष समारोह सह तिथि भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरडीडीई अहसन उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रोन्नत मध्य विद्यालय धीमड़ा में लगातार तिथि भोज तथा मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों का पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता है साथ ही शिक्षक एवं अभिभावक की मीटिंग भी हो जाती है। आरडीडीई ने कहा कि स्कूल में आधारभूत संरचना की कमी महसूस की जा रही है, इसके लिए वह जिला शिक्षा पदाधिकारी से इस स्कूल को अतिरिक्त कमरा उपलब्ध कराने का निर्देश देंगे। यह भी पढ़ें- बांका : धीमड़ा उर्दू विद्यालय का शताब्दी समारोह आज कार्यक्रम की अध्यक्षता प्र...