मुंगेर, फरवरी 3 -- तारापुर,निज संवाददाता। प्रोन्नत उच्च विद्यालय मधुरा में लंबे समय से चल रहे आंतरिक विवाद ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को प्रभावित किया है। प्रधानाध्यापिका और सहायक शिक्षिका के बीच आपसी टकराव के कारण न केवल वातावरण बिगड़ा है, बल्कि विद्यार्थियों की उपस्थिति और नामांकन भी कम हो गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कंचन लता द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी में छेड़छाड़ की पुष्टि हुई,जिसमें एक सहायक शिक्षिका सविता कुमारी द्वारा अन्य शिक्षकों के कॉलम में हस्तक्षेप पाया गया। बीईओ ने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी। उन्होंने विद्यालय में बच्चों की बेहद कम उपस्थिति पर गहरी नाराजगी जताई और शिक्षकों को अपने पोषक क्षेत्र में सक्रिय भूमि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.