प्रोन्नति में अनदेखी पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे जज
नई दिल्ली, जून 17 -- हिमाचल प्रदेश के एक न्यायिक अधिकारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि कोलेजियम ने उनसे कनिष्ठ अधिकारियों के नाम की सिफारिश हाईकोर्ट में जज के तौर पर नियुक्ति के लिए की है। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने दो जून को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में जज के तौर पर तीन न्यायिक अधिकारियों चिराग भानु सिंह, भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ के सामने बुधवार को इस मामले का उल्लेख किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.