प्रोन्नति पत्र निर्गत नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन करेंगे शिक्षक
सीतामढ़ी, जून 3 -- प्रोन्नति पत्र निर्गत नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन करेंगे शिक्षक सीतामढ़ी। जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिलास्तरीय बैठक मंगलवार को मवि गीता भवन डुमरा में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बिनोद बिहारी मंडल व संचालन जिला सचिव दिलीप कुमार शाही ने किया। मौके पर जिला सचिव श्री शाही ने कहा कि शिक्षा विभाग के कार्यालय के कार्यसंस्कृति खराब होने के कारण शिक्षकों के लंबित समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो पा रहा है। भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति विगत दो वर्षों से लंबित है। जिसके कारण शिक्षकों में निराशाजनित आक्रोश व्याप्त है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि, एक सप्ताह के भीतर भूतलक्षी संबंधी प्रोन्नति पत्र निर्गत नहीं किया गया तो अगले सप्ताह से चरणबद्ध आंदोलन के तहत घेराव, धरना प्रदर्शन एवं आमरण अनशन किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.