प्रोन्नति के लिए समर्थ पोर्टल 31 दिसंबर तक फिर खुला
बरेली, अक्टूबर 6 -- बरेली। राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों को प्रोन्नति के लिए डाटा अपलोड और संशोधन का एक और मौका दिया गया है। शिक्षा निदेशक (उच्च शिक्षा) डॉ. मोनिका सिंह ने छह अक्तूबर को जारी आदेश में समर्थ पोर्टल को सात अक्तूबर से 31 दिसंबर 2026 तक दोबारा खोलने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में डाटा अपलोड नहीं कर पाने वाले प्राध्यापक अब अपना डाटा अपलोड या पहले से दर्ज जानकारी में संशोधन कर सकेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया कि यह अंतिम अवसर है। इसके बाद पोर्टल दोबारा खोलने का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी संबंधित प्राध्यापक की होगी। यह भी पढ़ें- एमपी टीईटी 2026 आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 11 अक्टूबर तक भरें ऑनलाइन फॉर्म क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.