प्रोत्साहन राशि वितरण समारोह का लाइव प्रसारण देखा
अमरोहा, जून 20 -- प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरण समारोह के लाइव प्रसारण का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में किया गया। कार्यक्रम में डीएम डा. नितिन गौड़, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा , श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारियों, विभिन्न प्रतिष्ठानों के नियोजक एवं कर्मचारी सहित योजना के लाभार्थियों ने सहभागिता की। उपस्थित सभी अधिकारियों, नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा योजना के उद्देश्यों एवं लाभों की जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री ने विज्ञान भवन नई दिल्ली से बटन दबाकर 2400 करोड़ की योजना की प्रोत्साहन धनराशि नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। यह भी पढ़ें- PMVBRY: पहली बार नौकरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.