दुमका, सितम्बर 11 -- पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने और प्रोत्साहन राशि में भेदभाव खत्म करने की मांग को लेकर शुक्रवार को बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भारतीय स्टेट बैंक दुमका शाखा के समीप ऑल इंडिया स्टाफ एसोसिएशन और ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त बैनर तले किया गया। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने कहा कि उनकी दो मुख्य मांगें हैं। पहली मांग प्रोत्साहन राशि को लेकर है। पहले समझौता हुआ था कि स्केल-सात तक के सभी कर्मियों को 5 से 15 दिन की प्रोत्साहन राशि बराबर दी जाएगी, लेकिन इस बार संगठन को दरकिनार कर स्केल-चार से सात तक के अधिकारियों को 365 दिन तक की प्रोत्साहन राशि दे दी गई, जबकि जमीनी स्तर पर काम करने वाले स्केल-शून्य से तीन तक के कर्मियों को सिर्फ 5, 10 और 15 दिन की ही राशि दी गई। यह बांटो और राज करो की नीति है। जिसे हम अस्वीकार...