प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 22 -- आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की स्थानीय इकाई की पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया। ज्ञापन में कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को पांच लाख रुपये कैशलेस चिकित्सा सुविधा और यूनीफार्म के लिए 500 रुपये की बढ़ोतरी करने पर प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। साथ ही 2500 रुपये की बढ़ाई गई प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में शामिल करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, जिलामंत्री सरला पाल आदि कार्यकत्रियां शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...