बांका, अप्रैल 2 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर रेफरल अस्पताल में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं ने प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने पर बुधवार को प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार ने उन लोगों की प्रोत्साहन राशि दो हजार से बढ़ाकर साढ़े तीन हजार रुपए करने की घोषणा की थी। लेकिन अगस्त महीने से ही उन लोगों को प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है जिससे उन लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर उपस्थित आशा कार्यकर्ता एवं फेसलिटेटर वंदना कुमारी, किरण देवी, सुमन देवी, उषा देवी, सुप्रिया कुमारी, पिंकी देवी, विनीता देवी, बबीता कुमारी, संयुक्ता देवी आदि ने कहा कि यदि सरकार उनके बकाया राशि का भुगतान जल्द नहीं करती है तथा बढ़ी हुई प्रोत्साहन राशि नहीं देती है तो वह आंदोलन करने को विवश ह...