प्रोत्साहन राशि के लिए 15 जून के बाद शुरू होगा आवेदन
भभुआ, जून 3 -- स्नातक पास छात्राओं को सरकार की ओर से दिए जाएंगे 50 हजार रुपये मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी की सूचना (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत दी जाने वाली 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जून 2026 के बाद शुरू की जाएगी। इस संबंध में जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि केवल उन्हीं छात्राओं को आवेदन करने की अनुमति होगी, जिनका नाम विभाग द्वारा जारी पात्रता सूची में शामिल होगा। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्राओं को आवेदन से पहले सूची में अपना नाम अवश्य जांच लेना चाहिए। विभाग ने बताया है कि पात्रता सूची में यदि किसी छात्रा के नाम, जन्मतिथि, बैंक खाता, आधार संख्या अथवा अन्य विवरण में कोई त्रुटि है तो उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.