नवादा, जून 7 -- जिले की स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जून के बाद शुरू होगी। विभाग की सूचना के अनुसार आवेदन वही छात्राएं कर सकेंगी, जिनका नाम विभाग की पात्रता सूची में होगा। जानकारी के अनुसार जो छात्राएं पहले ही आवेदन कर चुकी हैं, उन्हें दोबारा आवेदन नहीं करना होगा। वे मेधासॉफ्ट पोर्टल पर जाकर आवेदन की स्थिति देख सकती हैं। विभाग ने छात्राओं से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। आवेदन से पहले पात्रता सूची में नाम जरूर जांचने को कहा गया है।

पात्रता सूची में नाम की जांच पात्रता सूची में नाम, जन्मतिथि, बैंक खाता, आधार संख्या या अन्य विवरण में गलत है तो 15 जून 2026 से पहले संबंधित विश्वविद्यालय या कॉलेज के जरिए सुधार कर...