भभुआ, मई 25 -- मैट्रिक-इंटर उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, समय पर आवेदन करने की शिक्षा विभाग ने की अपील बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी राशि, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ बैंक खाता, आधार संख्या, मोबाइल नंबर तथा शैक्षणिक विवरण दर्ज करना होगा (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग ने विभिन्न छात्र प्रोत्साहन योजनाओं के तहत मेधा सॉफ्ट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी गई। इसके तहत पात्र छात्र-छात्राएं घर बैठे या नजदीकी ऑनलाइन सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन प्रक्रिया चयनित विद्यार्थियों के बैंक खाते में प्रोत्साहन राशि सीधे डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से भेजी जाएगी। शिक्ष...