पटना, मई 14 -- मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना और मेधावृत्ति योजनाओं के लिए मेधासॉफ्ट पोर्टल 25 मई से खुलेगा। शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 में मैट्रिक और इंटर परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना और मेधावृत्ति योजनाओं के लिए मेधासॉफ्ट पोर्टल खोलने का निर्देश जारी किया है। शिक्षा विभाग के निदेशक प्राथमिक शिक्षा सह नोडल पदाधिकारी, डीबीटी ने एनआईसी के तकनीकी निदेशक को पत्र लिखकर 25 मई से मेधासॉफ्ट पोर्टल खोलने का अनुरोध किया है। इस पत्र में वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजनाओं के लिए पंजीकरण शुरू करने को कहा गया है। यह पत्र माध्यमिक शिक्षा निदेशक, उप निदेशक, सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को भी भेजा गया है।इसके तहत सात विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। पोर्टल खुलने के बाद ...