प्रयागराज, जून 4 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) प्रशासन ने संस्कृति मंत्रालय की ओर से संचालित प्रोत्साहन योजना में कलाकारों को नई सुविधा देने का निर्णय लिया है। केंद्र के सभागार में किसी भी नाट्य संस्था को नए नाटक की प्रस्तुति करने के लिए अब कोई शुल्क नहीं देना होगा। हर महीने एक नाटक की प्रस्तुति करने पर सभागार निशुल्क दिया जाएगा। केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा ने बताया कि संस्था को प्रस्तुति के पहले अपना उद्देश्य और समाज के व्यापक हित में नाटक की उपयोगिता के बारे में जानकारी देनी होगी। जिसके बाद केंद्र की समिति निशुल्क आयोजन करने की संस्तुति करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...