बेगुसराय, मई 27 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। प्रोत्साहन, मेधा छात्रवृत्ति समेत छह प्रोत्साहन योजनाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इसको लेकर निर्देश जारी किया है। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को निर्देश मिला है कि वे दी गई जानकारी की सत्यता खुद जांच लें। ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। यह भी पढ़ें- प्रोत्साहन योजना की राशि के लिए करें ऑनलाइन आवेदनप्रक्रिया का विवरण छात्र-छात्राएं खुद लॉगिन करेंगे। इसके बाद उन्हें रिक्त कॉलम में बैंक खाता नंबर, बैंक शाखा का नाम, आईएफएससी कोड, आधार संख्या समेत अन्य सूचनाएं इसमें भरनी है। लॉगिन करने के लिए छात्र-छात्राओं को संबंधित परीक्षा का पंजीयन संख्या के साथ जन्मतिथि अथवा माध्यमिक परीक्षा 2026 में हासिल किए कुल प्राप्तांक को देना होगा। बैंक खाता आधार से जुड...