मथुरा, मार्च 3 -- ग्रोइंग सोल किड्स गुरुकुल में आयोजित दो दिवसीय एप्रीसेशन डे (प्रोत्साहन दिवस) पर विद्यार्थियों की प्रतिभा को पुरस्कृत किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में 400 से अधिक विद्यार्थियों को शील्ड, प्रमाण-पत्र, मेडल और गिफ्ट प्रदान किए गए। यही नहीं विद्यार्थियों में छुपी प्रतिभा को पहचानते हुए उनको विशेष उपाधि से भी नवाजा गया। कृष्णापुरम (बिड़ला मंदिर) स्थित ग्रोइंग सोल किड्स गुरुकुल में प्रोत्साहन दिवस का कार्यक्रम बिल्कुल अलग रहा। समारोह का शुभारंभ मातृ ध्यान के पश्चात अमरनाथ शिक्षण संस्थान के सचिव डा. अरुण कुमार वाजपेयी ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया। विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आर्शीवाद देते हुए उन्होंने कहा कि ग्रोइंग सोल सिर्फ एक शिक्षण संस्थान ही नहीं, बल्कि बच्चों में छुपी प्रतिभा को पहचानते हुए उसे तराशने की ...