नई दिल्ली, मई 20 -- बॉलीवुड की धक धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित के सफल करियर के बारे में दुनिया बात करती है। बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई उनकी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, उनके डांस सॉन्ग के चर्चे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं माधुरी के करियर की शुरुआत फ्लॉप फिल्मों से हुई थी। 1984 में आई पहली फिल्म अबोध के एक्ट्रेस ने कई फ्लॉप फिल्मों में काम किया। उनमें से एक ऐसी भी फिल्म थी जिसमें माधुरी को हीरो की पत्नी के कपड़े पहनाए गए थे। फिल्म के प्रोड्यूसर के पास पैसा नहीं था।शेखर और माधुरी की पहली मुलाकात शेखर सुमन ने अपने एक इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताया। वो कहते हैं कि रेखा के साथ पहली फिल्म संसार के बाद उन्हें एक फिल्म ऑफर हुई थी। प्रोड्यूसर सरवन सिंह रहल ने एक्टर को बताया कि एक मई लड़की आई ...