धनबाद, अगस्त 25 -- धनबा। माइनिंग सेक्टर में टेक्नोलॉजी और प्रोडक्शन के साथ-साथ सेफ्टी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की जरूरत है। वक्ताओं ने यह बातें मंगलवार को आईआईटी धनबाद में माइन इलेक्ट्रिकल ड्राइव्स टेक्नोलॉजी एंड सेफ्टी चैलेंजेज विषय पर आयोजित पांच दिवसीय एग्जीक्यूटिव डवलपमेंट प्रोग्राम के समापन समारोह में कही। कार्यक्रम में माइन इलेक्ट्रिकल ड्राइव्स, एनर्जी एफिशिएंसी और आधुनिक सेफ्टी चैलेंजेज पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम को जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता के डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पूर्व प्रोफेसर एवं हेड प्रो. सुजीत कुमार विश्वास, आईआईईएसटी शिबपुर के डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर प्रो. अतनु बनर्जी, आईआईटी धनबाद के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. शरत कुमार दास, डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनिय...