अलीगढ़, मई 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी क्षेत्र की महिला से ऑनलाइन प्रोडक्ट रिफंड करने के नाम पर शातिरों ने 1.66 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जीटी रोड स्थित आवास विकास कालोनी निवासी नीरू अग्रवाल पत्नी धीरेंद्र कुमार अग्रवाल के अनुसार 20 अप्रैल को शॉपर्स कैंट वेबसाइट से 399 रुपये का एक प्रोडक्ट ऑर्डर किया था। इसकी डिलीवरी 25 अप्रैल की दोपहर ढाई बजे दिल्ली वेरी सर्विस के माध्यम से प्राप्त हुई। लेकिन, जो प्रोडक्ट ऑर्डर किया था, वो नहीं मिला। इस पर उन्होंने प्रोडक्ट को वापस करने के लिए कॉल की। यह भी पढ़ें- सामान मंगाने के नाम पर युवक से ठगी उनके कहने पर उन्होंने डिलीवरी ब्वॉय को 399 रुपये का भुगतान कर दिया। करीब एक घंटे बाद कॉल आया कि रिफंड करने के लिए नंबर मांगा। उसने वीडियो कॉल...