बेगुसराय, मार्च 25 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। प्रोडक्ट बूस्ट के नाम पर साइबर ठगों के द्वारा 12 लाख आठ हजार 426 रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। 23 मार्च को सिंघौल थाने के राजापुर निवासी रामरतन सिंह के पुत्र कृष्ण विजय के द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा गया है कि मेरे साथ प्रोडक्ट बूस्ट के नाम पर घोटाला हुआ है। एक व्हाट्सअप मैसेज आया। इसमें ब्रांज बूस्ट से जुड़ने को कहा गया। विश्वास में लेकर मुझे टेलीग्राम के ग्रुप में जोड़ा गया। उसके बाद 11 नवंबर से 17 नवंबर 2025 के बीच कुल 12 लाख आठ हजार 426 रुपये की ठगी कर ली गयी। थानाध्यक्ष के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.