नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेता अभिजीत दीपके और आइसा प्रमुख नेहा बोरा को हिरासत में ले लिया। दोनों कनॉट प्लेस में 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। अभिजीत दीपके को झंडेवालान स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया, जबकि नेहा बोरा को मंडी हाउस इलाके से हिरासत में लिया गया। दोनों को हिरासत में लिए जाने के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां भीड़ जमा हो गई, लोग एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करने लगे। अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने से पहले उनकी पुलिस से कुछ बात भी हुई जिसमें दीपके हिरासत में लिए जाने का कारण पूछते नजर आते हैं। इस पर पुलिस जवाब देती है कि उन्हें प्रिवेंटिव ऐक्शन के तहत हिरासत में लिया जा रहा है।दिल्ली पुलिस ने भेजे थे दो नोटिस दरअसल अभिजीत दीपके न...