नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सोमवार को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए एक नई तारीख की मांग करेंगे। सीजेपी के सह-संयोजक और प्रवक्ता आशुतोष रांका ने अपने 'एक्स' हैंडल पर यह जानकारी दी है। रांका ने इसके साथ ही कहा है कि दिल्ली पुलिस ऐसा नहीं करती है तो वे खुद ही एक और विरोध प्रदर्शन का ऐलान करेंगे। रांका ने एक्स पर कहा 'कल सुबह 10 बजे मैं, सौरव दास, रत्ना सिंह और सीजेपी के अन्य नेता संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाएंगे और जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए तारीख की मांग करेंगे। दिल्ली पुलिस हमें 24 घंटे के भीतर जंतर-मंतर के लिए तारीख दे देगी तो ठीक वरना हम खुद ही एक और विरोध प्रदर्शन का ऐलान करेंगे।' वहीं सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास ने भी रांका की पोस्ट पर रिप्लाई ...