नई दिल्ली, अगस्त 14 -- आजकल प्रोटीन पाउडर लेने का क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा है। खासकर यंगस्टर्स मसल्स बिल्डिंग, वेट लॉस अपनी रोज की प्रोटीन रिक्वायरमेंट को पूरा करने के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट्स की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। लेकिन क्या प्रोटीन की जरूरत सिर्फ इन्हीं पाउडर और सप्लीमेंट्स से पूरी होगी? ऐसा बिल्कुल नहीं है। भारतीय खानपान में ऐसी कई चीजें हैं, जिनमें प्रोटीन की मात्रा भरपूर पाई जाती है। ऐसा हमारा नहीं, बल्कि आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ देवेश जोशी का कहना है। डॉ देवेश बताते हैं कि रोजमर्रा के कुछ सिंपल फूड्स ऐसे हैं, जो प्रोटीन पाउडर को भी बीट कर सकते हैं। जरूरी नहीं है कि प्रोटीन की जरूरत पूरी करने के लिए आप सप्लीमेंट्स ही लें, ये आयुर्वेदिक फूड्स उनसे भी ज्यादा पौष्टिक साबित हो सकते हैं।प्रोटीन से भरपूर हैं ये आयुर्वेदिक फूड सोर्स1) साबु...