जौनपुर, फरवरी 12 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में आयोजित आमंत्रित व्याख्यान में जॉर्जिया प्रौद्योगिकी संस्थान, अटलांटा (अमेरिका) के वैज्ञानिक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जीनोमिक्स के बाद प्रोटियोमिक्स ही जीव विज्ञान का भविष्य है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यह क्षेत्र रोग-निदान, औषधि-विकास, जैव-प्रौद्योगिकी तथा स्वास्थ्य अनुसंधान में निर्णायक भूमिका निभाएगा। डॉ. सिंह ने कहा कि विज्ञान और तकनीक की प्रगति अत्यंत तीव्र गति से हो रही है, इसलिए विज्ञान के विद्यार्थियों को अपने विषय के नवीनतम विकासों को गंभीरता से समझना चाहिए तथा उसी स्तर तक पहुंचने के लिए निरंतर परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिश्रम और जागरूकता ही सफलता का मूलमंत्र है। इस अवसर पर जैव रसायन (बायोकेमिस्ट्री), जैव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.