प्रोजेक्ट 'नन्हा सा दिल' ने दिया 300 बच्चों को नया जीवन
रांची, सितम्बर 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय में शनिवार को सीएसआर पहल 'नन्हा सा दिल' के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योजना के माध्यम से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 300 बच्चों की सफल सर्जरी कराई जा चुकी है। अवसर पर 1 से 11 वर्ष के लाभार्थी बच्चों व उनके परिजनों को 'गिफ्ट ऑफ लाइफ सर्टिफिकेट' देकर सम्मानित किया गया। सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि 300 बच्चों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। सीसीएल का लक्ष्य फरवरी 2027 तक 500 पीड़ित बच्चों की सर्जरी कराना है। कार्यक्रम में निदेशक (वित्त) पवन मिश्रा, निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.