रांची, अप्रैल 23 -- नामकुम, संवाददाता। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में प्रखंड के प्रोजेक्ट हाई स्कूल बरगावा की छात्रा खुशबू कुमारी ने 86.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। वहीं ममता मुंडा ने 85.80 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा, मौसमी कच्छप ने 82.49 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। रिया कुमारी और निखिल राय ने 80.20 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया। प्राचार्या ज्योति कुमारी ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय से कुल 91 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 65 प्रथम श्रेणी और 26 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। यह भी पढ़ें- राहे में दीपिका कुमारी 98% के साथ प्रखंड टॉपर यह भी पढ़ें- खुशबू बनी कस्तूरबा गांधी स्कूल की टॉपर यह भी पढ़ें- प्रेमचंद हाई स्कूल के शत-प्रतिशत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.