रांची, अप्रैल 29 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के 90 दिवसीय गहन विधिक जागरुकता एवं आउटरीच कार्यक्रम के तहत बुधवार को डालसा द्वारा जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, खूंटी में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डालसा के एलएडीसी निखिल मेहता ने विद्यार्थियों को विभिन्न विधिक योजनाओं और अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने प्रोजेक्ट सहयोग के तहत महिला अपराध पीड़ितों को उनकी पहचान गोपनीय रखते हुए मुआवजा प्रदान किए जाने की व्यवस्था के बारे में बताया। उन्होंने प्रोजेक्ट वात्सल्य की जानकारी देते हुए कहा कि इसके माध्यम से सड़क पर रहने वाले बच्चों के समग्र विकास और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से बचाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए इसके गंभीर दुष्परिणामों के बारे में ...