चाईबासा, अगस्त 20 -- चाईबासा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के मार्गदर्शन में "प्रोजेक्ट समावेश" के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के 206 शिक्षण संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें फ्यूचर वोटर्स को मतदान के महत्व, मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया गया। पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भूमिका की जानकारी दी। बताया गया कि 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी प्रपत्र-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- एसआईआर-2026 के तहत नए मतदाताओं के ऑनलाइन पंजीकरण/ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को लेक...