प्रोजेक्ट संगम में मिले सुझावों पर कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था सुधार रही पुलिस
नई दिल्ली, जून 1 -- -104 शिकायत व सुझावों में 87 पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई -16 स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाने और अतिक्रमण हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी व निगम को भेजे मामले नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए चलाए जा रहे प्रोजेक्ट संगम के तहत एक पखवाड़े में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को 104 शिकायतें व सुझाव प्राप्त हुए। ट्रैफिक पुलिस ने दावा किया कि इनमें से 87 का निपटारा उनके स्तर पर कार्रवाई और जागरूकता अभियानों के जरिए कर दिया गया है। बाकी 16 मामले पीडब्ल्यूडी और नगर निगम को भेजे गए। इनमें स्पीड ब्रेकर बनाने और अतिक्रमण हटाने के मामले शामिल हैं।
अभियान का विवरण अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) विजयंता गोयल आर्या ने बताया कि संगम के तहत 40 से अधिक प्रवर्तन अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। जिसमें गलत दिशा में वाहन चलाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.