देहरादून, अगस्त 12 -- देहरादून। आगामी 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) के चीफ इंजीनियर प्रोजेक्ट शिवालिक मुख्यालय देहरादून में नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर राही नेत्रधाम सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया गया। शिविर में मोतियाबिंद, रेटिना, ग्लूकोमा, कॉर्निया और बच्चों की आंखों की बीमारियों से जुड़ी आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाओं से सघन जांच की गई। इस दौरान सभी रैंक के 84 कर्मियों और उनके परिजनों की आंखों का परीक्षण कर उन्हें मौके पर ही चश्मे व जरूरी दवाइयां निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। राही नेत्रधाम के विशेषज्ञ विट्रियो-रेटिनल सर्जन डॉ. कल्याण सिंह ने कहा कि सुरक्षित फील्ड ऑपरेशन, विशेषकर ड्राइवरों और मशीनरी ऑपरेटरों के लिए समय-समय पर प्रिवेंटिव स्क्रीनिंग बेह...