दरभंगा, मार्च 17 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर संगीत एवं नाट्य विभाग के तत्वावधान में डेजर्टेशन अथवा प्रोजेक्ट राइटिंग से संबंधित दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सत्र 2024-26 और पीएटी-2023 के लगभग 75 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में विश्वभारती विश्वविद्यालय, शांति निकेतन के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार वर्मा ने प्रतिभागियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। डॉ. वर्मा ने शोध के क्रम में आने वाले सभी बिंदुओं को एक-एक कर स्पष्ट करते हुए विस्तारपूर्वक विषय का प्रतिपादन किया। विषय चयन, रिसर्च गैप, कोटेशन लेखन, फुट नोट, एंड नोट, सन्दर्भ, प्लेगियरिज्म, कॉपीराइट आदि को बताने के क्रम में विभिन्न सुलभ और सहज उदाहरणों के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। शोध पत्र...