आदित्यपुर, अप्रैल 6 -- गम्हरिया। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रोजेक्ट भारत के तहत प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। छोटा गम्हरिया के सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर्ट ऑफ लिविंग के स्वामी शिवानन्द, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, आर्ट ऑफ लिविंग के एनएवी सदस्य अमित चटर्जी, रीता मिश्रा, सोना राम महतो समेत क्षेत्र के मुखिया उपस्थित थे। सभी अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...