प्रोजेक्ट भवन में बैंक में लगे एसी से कॉपर वायर चोरी
रांची, मई 2 -- रांची। भारतीय स्टेट बैंक की चीफ मैनेजर अंजली कुमारी ने धुर्वा थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है। चीफ मैनेजर की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि धुर्वा प्रोजेक्ट भवन में बैंक की शाखा है। शाखा में लगे एससी के कॉपर वायर की चोरी कर ली गई है। इसकी जानकारी उन्हें दो मई को हुई। उन्होंने आवेदन में कहा है कि प्रोजेक्ट भवन में 24 घंटे सुरक्षा रहती है। इसके बावजूद एसी से कॉपर वायर का चोरी होने गंभीर मामला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.