लखीसराय, जून 25 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में गुरुवार को जिला स्तरीय मार्गदर्शक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को सशक्त बनाना, मार्गदर्शक शिक्षकों की क्षमता का विकास करना तथा शिक्षकों के बीच सहयोगात्मक सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देना था। यह भी पढ़ें- प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, मार्गदर्शक शिक्षकों को मिला प्रशिक्षणप्रशिक्षण की विशेषताएँ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं परख के उद्देश्यों के अनुरूप आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, इंस्ट्रक्शनल मेंटरिंग, कक्षा अवलोकन एवं चिंतन तथा पीयर लर्निंग सर्कल जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में समग्र शिक्षा ...