प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग से गणित-विज्ञान शिक्षा को मिलेगी नई दिशा- युवा
औरंगाबाद, जुलाई 18 -- रफीगंज प्रखंड के कासमा रोड स्थित रानी ब्रजराज उच्च विद्यालय में शनिवार को प्रखंड स्तरीय गणित-विज्ञान प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला का उद्घाटन अकाउंटेंट पवन मिश्रा, प्रधानाध्यापक मुख्तार अहमद साबरी, शिक्षक सुधीर कुमार मिश्रा, जसवंत कुमार सिंह एवं अभय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सुधीर कुमार मिश्रा ने प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग की अवधारणा, उद्देश्य और आधुनिक शिक्षण में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पद्धति विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, समस्या समाधान क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। जसवंत कुमार सिंह ने सभी प्रधानाध्यापकों से माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट को प्रत्येक विद्यालय में अनिवार्य रूप से लागू करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Bh...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.