प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग पर कार्यशाला 8 से
बेगुसराय, सितम्बर 6 -- भगवानपुर। जिले के कक्षा 6 से 8 तक के गणित और विज्ञान विषय के शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा, बेगूसराय ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। यह कार्यशाला केस्केड मॉडल पर आधारित होगी। यह कार्यशाला समग्र शिक्षा कार्यालय सभागार बेगूसराय में होगी। 8 सितंबर को वीरपुर, डंडारी, गढ़पुरा, खोदाबंदपुर, मंसूरचक, मटिहानी, नावकोठी, साहेबपुर कमाल, शाम्हों एवं तेघड़ा प्रखंड एवं 9 सितंबर को बछवाड़ा, बखरी, बलिया, बरौनी, बेगूसराय, भगवानपुर, चेरियाबरियारपुर एवं छौड़ाही प्रखंड का होगा। डीपीओ ने सभी प्रखंड शिक्षा अधिकारियों और तकनीकी दल के सदस्यों को ससमय कार्यशाला-सह-समीक्षा बैठक में भाग ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.