बोकारो, अप्रैल 9 -- पेटरवार,प्रतिनिधि। झारखंड जन कल्याण समिति के तत्वावधान में पेटरवार स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में बुधवार को किशोरावस्था एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्रेयशी सिन्हा ने किया। डॉ. श्रेयशी सिन्हा ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि सेनेटरी पैड का उपयोग क्यों आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को समझाया कि कपड़े के उपयोग से कई प्रकार की संक्रमणजनित समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक किया और स्वच्छता बनाए रखने के सही तरीकों की जानकारी दी। मानसिक स्वास्थ्य के वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.