प्रोजेक्ट बालिका उवि को प्लस टू में अपग्रेड करने की मांग
गिरडीह, जून 15 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ ने गाण्डेय विधायक कल्पना सोरेन से प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बेंगाबाद को प्लस टू उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अगले सत्र से प्लस टू उच्च विद्यालय बेंगाबाद मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चिन्हित किया गया है। विद्यालय में सीमित संख्या में ही छात्र-छात्राओं का नामांकन हो पाएगा। ऐसी स्थिति में बहुत बच्चे को इंटर की पढ़ाई के लिए शहर की ओर आना पड़ेगा। कई बच्चियों की पढ़ाई छूट भी सकती है। इसलिए प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय जहां अभी वर्ग दशम तक पढ़ाई होती है, उसे उत्क्रमित कर प्लस टू विद्यालय बनाना जरुरी है। विधायक कल्पना सोरेन से इस संदर्भ में उचित पहल की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.