चक्रधरपुर, मई 14 -- चक्रधरपुर । प्रोजेक्ट बचपन के तहत चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कुदलीबाड़ी एवं भलियाकुदर में बाल भोज-सह-जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले में यह कार्यक्रम प्रत्येक माह की 14 तारीख को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत उन बच्चों का सामूहिक जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जिनका जन्म उसी माह में हुआ है। साथ ही बच्चों के लिए विशेष बाल भोज का भी आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में बुधवार 14 मई 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर, अंचल अधिकारी चक्रधरपुर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी चक्रधरपुर ने कुदलीबाड़ी एवं भलियाकुदर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर मई माह में जन्मे बच्चों के साथ केक काटकर जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान केंद्र में अध्ययनरत बच्चों के ...